चमोली: बंड विकास मेले में लोक गीतों के साथ ही खेलों का मजा भी ले रहे लोग–

by | Dec 25, 2023 | खेल, चमोली | 0 comments

राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में हुए चार रोमांचक मैच, उत्तराखंड पुलिस, हल्द्वानी, स्पोर्ट्स कॉलेज और रुड़की की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची–

पीपलकोटी (चमोली)। बंड मेले में स्वर्गीय विनोद पंत व अनसूया प्रसाद पंत की स्मृति में आयोजित राज्यस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में सोमवार को चार मैच खेले गए, जिसमें उत्तराखंड पुलिस, हल्द्वानी, स्पोर्ट्स कॉलेज और रुड़की की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची हैं। मंगलवार को सेमीफाइनल के बाद फाइनल मुकाबला भी खेला जाएगा। खेल विभाग की ओर से सेमलडा ला मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में मंगलवार को पहले मुकाबले में उत्तराखंड पुलिस ने वॉलीबाल संघ चमोली को 25-16 व 25-23 से हराया। दूसरे में वॉलीबाल संघ हल्द्वानी ने बंड विकास क्लब पीपलकोटी को 25-10 व 25-13 से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने बागेश्वर को 25-20 व शिकस्त दी। अगले मैच में वॉलीबाल क्लब झबीरनरुड़की ने गौचर की टीम को 25-18 व 25-23 से जबकि अंतिम मुकाबले में हल्द्वानी ने रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर की टीम को 25-18 व 25-19 से हराया।

मंगलवार को पहला सेमीफाइनल उत्तराखंड पुलिस और हल्द्वानी जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून व झबीरनरुड़की के बीच खेला जाएगा। उसके बाद फाइनल मैच खेला जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान विधायक राजेंद्र भंडारी, प्रभारी खेल अ​धिकारी जयवीर सिंह रावत, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह चौधरी, एनएस नेगी, कमल किशोर, गोपाल बिष्ट, नवीन कुंवर, रमेश पंखोली, उपेंद्र पंत, भगवती प्रसाद सती, अजय भंडारी, कमल किशोर चौहान, ताजबर नेगी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...
error: Content is protected !!