चमोली:बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने किया संस्कृत महाविद्यालय मंडल का औचक निरीक्षण–

by | Dec 27, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

महाविद्यालय प्रशासन को दिए व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश, छात्रावास का भी किया निरीक्षण–

गोपेश्वर: मंडल में ​स्थित श्री स्वामी स​च्चिदानंद सरस्वती संस्कृत महाविद्यालय का श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन को महाविद्यालय की व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। संस्कृत महाविद्यालय बीकेटीसी के अधीन है। बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने विद्यालय में पठन-पाठन, छात्रावास, कार्यालय, पुस्तकालय, छात्रावास, भोजनालय आदि का निरीक्षण किया।

किशोर पंवार ने बताया कि महाविद्यालय के आगे बहने वाले नाले से कटाव हो रहा है, वहां सुरक्षा दीवार बनाने की जरूरत है। छात्रावास की छत से पानी का रिसाव रोकने और परिसर में बांउंड्रीवाल बनाया जाना जरूरी है। समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय से बातचीत करते हुए इसे बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। उन्होंने महाविद्यालय में घटती छात्र संख्या पर भी चिंता व्यक्त की। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगत सिंह बिष्ट, महाविद्यालय के प्राचार्य जनार्दन प्रसाद नौटियाल सहित शिक्षक मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने छात्रावास का निरीक्षण किया और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि जनपद में श्री बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा के संचालन के साथ ही बीकेटीसी विद्यालयों का संचालन भी करती है। जनपद में संस्कृत महाविद्यालयों का संचालन होता है।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!