दुखद: सरल, सौम्य व्यवहार के डाॅ. अरविंद भट्ट अब हमारे बीच नहीं रहे–

by | Dec 30, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

ऋ​षिकेश महाविद्यालय से प्रयोगात्मक परीक्षा लेकर लाैट रहे थे, धारी देवी के पास ह्दय गति रुकने से थम गई सांसें–

गोपेश्वर: राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर में भू विज्ञान के प्रवक्ता डॉ. अरविंद भट्ट का ह्दय गति रुकने से निधन हो गया। वे 42 वर्ष के थे। सरल, सौम्य, उदार ह्दय के डॉ. अरविंद भट्ट के निधन की जिसको भी सूचना मिली, वे स्तब्ध रह गए। शुक्रवार को वे ऋ​षिकेश से प्रयोगात्मक परीक्षा लेकर गोपेश्वर लौट रहे थे। धारी देवी के समीप आते आते उनकी तबियतबिगड़ने लगी। बताया जा रहा है कि वे वाहन में अकेले थे। उन्होंने वाहन को बदरीनाथ हाईवे पर किनारे खड़ा किया। इसके बाद उन्होंने वाहन में ही दम तोड़ दिया। घरवालों ने जब फोन किया तो उनका फोन नहीं उठा, जिस पर घरवालों ने इसकी सूचना चमोली पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह को दी।

पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से पता लगाया तो फोन की लोकेसन धारी देवी के आसपास मिली। मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया। पुलिस टीम को उनका वाहन मिला, जिसमें डॉ. अरविंद भट्ट अचेत अवस्था में पड़े थे। तत्काल उन्हें बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घो​षित कर दिया। शनिवार को सुबह पोस्टमार्टम के बाद उन्हें गोपेश्वर लाया जा रहा है। डा. अरविंद भट्ट रुद्रनाथ और गोपीना​थ मंदिर के आचार्य पुरोहित भी हैं।

उनके निधन पर बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष पुष्पा पासवान, प्रेम बल्लभ भट्ट, पीजी काॅलेज के मीडिया कॉर्डिनेटर डॉ. डीएस नेगी, जिला भेषज संघ के अध्यक्ष सतेंद्र असवाल, चमोली जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र सिंह रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ ही महाविद्यालय प्रशासन के साथ ही वि​भिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख प्रकट किया है।

Latest News

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...
error: Content is protected !!