हक की लड़ाई: 1376 चयनित नर्सिंग अ​धिकारियों को जल्द से जल्द सौंपे जाएं नियु​​क्ति पत्र–

by | Jan 4, 2024 | देहरादून, स्वास्थ्य | 0 comments

स्वास्थ्य मंत्री से मिले संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अ​धिकारी महासंघ के पदा​​धिकारी, पढ़ें क्या कहा स्वास्थ्य मंत्री ने–

देहरादून: संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अ​धिकारी महासंघ उत्तराखंड के पदा​धिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से भेंट वार्ता की। पदा​धिकारी मंत्री के आवास यमुना कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्हें नए साल की बधाई देने के साथ ही मांगें भी उनके सामने रखी गई। मांग उठाई गई कि इस नववर्ष पर 1376 चयनित नर्सिंग अधिकारियों को जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र दिए जाएं। इस पर मंत्री ने बताया कि 1376 नर्सिंग अधिकारियों को हर जिले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में नियुक्ति पत्र जल्द निर्गत किए जा रहे हैं। 8 जनवरी को टिहरी, उत्तरकाशी, नौ जनवरी को रुद्रप्रयाग, चमोली, 10 जनवरी को पौड़ी, 11, 12 व 13 जनवरी को कुमाऊं में 14 और 15 जनवरी को हरिद्वार, देहरादून, उधम सिंह नगर में सभी चयनित अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।

मंत्री द्वारा बताया गया कि इसी माह चयनित लैब टेक्नीशियन को भी मुख्यमंत्री के हाथों नियु​क्ति पत्र दिए जाएंगे और स्वास्थ्य विभाग में लैब टेक्नीशियन के पदों को भी वर्षवार भर्ती के द्वारा भरा जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वाण, कोषाध्यक्ष रवि सिंह रावत, मीडिया प्रभारी महिपाल सिंह कृषली, संगठन के सचिव गोविंद सिंह रावत, उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह जिन्ना, नीरज वर्मा, आशीष राणा आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!