चमोली: पत्नी बिना बताए घर से हुई गायब, पुलिस में की ​शिकायत तो ऋ​षिकेश से हुई बरामद–

by | Jan 5, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर महिला को किया बरामद, परिजनों को सौंपा, एसपी ने लिया था मामले का संज्ञान–

नंदानगर: नंदानगर पुलिस थाना क्षेत्र से एक गुमशुदा विवाहिता को ऋषिकेश से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति ने थाने में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। कहा कि उसकी पत्नी बिना बताए कहीं चली गई है। काफी ढूंढखोज करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। मामला महिला संबंधी होने के कारण पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए गुमशुदगी दर्ज करने और महिला की बरामदी के लिए पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए।

जिस पर पुलिस टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस सेल की मदद से महिला को ऋषिकेश क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। थाने के उपनिरीक्षक संदीप ने बताया कि महिला को नंदानगर लाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस टीम ने रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर महिला को खोज निकाला है।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!