झटका: चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को शासन ने पद से हटाया–

by | Jan 10, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग, राजनीति | 0 comments

उत्तराखंड पंचायतीराज अनुभाग ने आदेश किया जारी, वर्ष 2012-13 में श्री नंदादेवी राजजात यात्रा का है मामला–

देहरादून: श्री नंदा देवी राजजात यात्रा में अनियमितता पर शासन ने चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को पद से हटा लिया है। उत्तराखंड पंचायतीराज सचिव हरि चंद्र सेमवाल की ओर से बुधवार को यह आदेश जारी किए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि

श्री नंदादेवी राजजात यात्रा हेतु वर्ष 2012-13 में पर्यटन विभाग से प्राप्त धनरा​शि के सापेक्ष जिला पंचायत चमोली में स्वीकृत कार्यों हेतु निविदा समिति द्वारा संस्तुत न्यूनतम दर वाली निविदाओं के इतर अ​धिक दर वाली निविदाओं को स्वीकृत किए जाने विषयक प्रकरण में जिला​धिकारीचमोली/तत्कालीन प्रशासक जिला पंचायत चमोली के पत्र संख्या-491 दिनांक 3 जून 2014 के माध्यम से जिला पंचायत चमोली के नाम स्वीकृत कुल 64 कार्यों हेतु आमंत्रित निविदाओं के संबंध में जांच आख्या शासन को उपलब्ध करायी गई, इसमें दस बिंदु शामिल हैं।

जिसके आधार पर सचिव हरि चंद्र सेमवाल ने आदेश में लिखा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी के विरुद्ध उपरोक्त तथ्यों एवं परि​स्थितियों तथा उत्तराखंड पंचायतीराज अ​धिनियम 2016 की धारा-138(1) के प्राविधानों के अंतर्गत पद से हटाए जाने की कार्यवाही किए जाने के पर्याप्त आधार पाए हैं। लिहाजा रजनी भंडारी को अध्यक्ष, जिला पंचायत चमोली को उनके पदीय दायित्वों से तत्काल प्रभाव से हटाया जाता है।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!