श​क्ति वंदन: प्रधानमंत्री ने की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल: मुख्यमंत्री धामी–

by | Jan 11, 2024 | देहरादून, राजकाज | 0 comments

रुद्रपुर के गांधी पार्क में आयोजित नारी श​क्ति वंदन समारोह में बोले सीएम धामी, सरकार की उपल​ब्धियां भी गिनाई–

रुद्रपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रुद्रपुर के गांधी पार्क में आयोजित नारी श​क्ति वंदन समारोह में बतौर मुख्य अति​थि​शिरकत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने उत्तराखंड राज्य ​निर्माण में महिलाओं की भूमिका को अहम बताते हुए कहा कि अगर इतनी भारी तादाद में महिलाएं राज्य निर्माण के आंदोलन में नहीं शामिल होती तो यह राज्य नहीं बन पाता। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में उनकी सरकार कल्याणकारी कदम उठा रही है।

महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। कहा कि तराई क्षेत्र की नजूल भूमि की जो समस्या आ रही है, उसका जल्द ही समाधान हो जाएगा। सरकार इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। कहा कि इस निर्णय से सबसे ज्यादा महिलाओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने महिला सश​क्तिकरण से संबं​धित केंद्र व राज्य सरकार की उपल​ब्धियांं भी गिनाई, जिस पर समारोह में मौजूद लोगों ने ताली बजाकर अ​भिवादन किया।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं का आह्वान किया, कि रुकना नहीं है, आगे बढ़ना है। यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उनकी सरकार का मूलमंत्र है। इस मौके पर रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, जिला प्रभारी गणेश जोशी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!