वनाग्नि से कई हेक्टेयर वन संपदा हुई राख, वन विभाग इंद्रदेव से कर रहा बारिश की प्रार्थना–
जोशीमठ (चमोली)। चमोली जनपद में जंगल आग से जल रहे हैं। वन विभाग आग को बुझाने में नाकाम साबित हो रहा है, जिससे अब वन अधिकारी इंद्रदेव से बारिश की प्रार्थना कर रहे हैं। जोशीमठ क्षेत्र के जंगलों में आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। रैणी के जंगलों में आग बुझ गई है, लेकिन अब जोशीमठ के समीप जोगीधारा के पास जंगलों में आग भड़क गई है। पीपलकोटी के समीप चीड़ के जंगल में भी आग लगने से वन संपदा नष्ट हो रही है। शनिवार को नंदा देवी वन प्रभाग के अधिकारियों को बदरीनाथ हाईवे पर स्थितजोगीधारा के जंगल में आग की सूचना मिली। जिस पर वन कर्मी मौके पर पहुंचे।
नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने कहा कि आग को काबू किया जा रहा है। वहीं, पीपलकोटी के ऊपरी क्षेत्र में स्थितचीड़ के जंगल में भी आग लग गई है। यह वन क्षेत्र बदरीनाथ वन प्रभाग के अंतर्गत आता है।


