चमोली: योगी सरकार ने चमोली के इस लेफ्टिनेंट जनरल को अपने राज्य में आपदा प्रबंधन प्रा​धिकरण का उपाध्यक्ष किया नियुक्त–

by | Jan 17, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने योगेंद्र डिमरी को नियु​क्ति पर दी शुभकामनाएं–

जोशीमठ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उत्तराखंड के चमोली जनपद के जोशीमठ निवासी लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) योगेंद्र डिमरी को अपने राज्य में आपदा प्रबंधन प्रा​​धिकरण का उपाध्यक्ष नियुुक्त किया है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने योगेंद्र डिमरी की नियु​क्ति पर उन्हें शुभकामनाएं दीं हैं।

अजेंद्र ने कहा कि देश की सुरक्षा में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाले लेफ्टिनेंट जनरल डिमरी को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी देना उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल डिमरी भारतीय सेना की मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के पद से सेवा निवृत हुए थे। लेफ्टिनेंट जनरल डिमरी ने भारतीय सेना के कई महत्वपूर्ण अभियानों में भाग लिया है। उन्हें बेहतर सैन्य सेवाओं के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल व विशिष्ट सेवा मेडल प्रदान किया जा चुका है।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!