चमोली: ग्रामीणों ने जल संस्थान के अ​धिशासीअ​भियंता से कहा, काट दो हमारे पानी के कनेक्शन–

by | Jan 24, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पानी का बिल आया तो हम नहीं रहेंगे जिम्मेदार, जल जीवन मिशन के कार्यों का जानिए सच, नलों पर निर्माण के बाद से एक बूंद पानी नहीं टपकी–

गोपेश्वर:दशोली विकास खंड के सोनला गांव के ग्रामीण बुधवार को गोपेश्वर पहुंचे और जल संस्थान के अ​​धिशासीअ​भियंता को ज्ञापन सौंपा। कहा कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में जो पेयजल लाइन बिछाई गई है, उससे अ​धिकांश परिवारों को पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। जिससे ग्रामीण प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। ग्रामीणों ने उनके पानी के कनेक्शन काट देने की मांग की है।

कहा कि इसके बाद भी पानी के बिल आए तो उसके जिम्मेदार जल संस्थान के अ​धिकारी स्वयं होंगे। दरअसल दो साल पहले सोनला गांव में जल जीवन मिशन के कार्य हुए। गांव में पेयजल लाइन बिछाई गई। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि अब पानी की समस्या दूर हो जाएगी। लेकिन घटिया निर्माण कार्य ऐसा कि बिछाते ही नल क्षतिग्रस्त हो गए और पानी की टंकी लीकेज होने लगी।

जिससे पानी नलों के बजाय जमीन में बर्बाद होने लगा। कई परिवारों को योजना से जोड़ा ही नहीं गया। आधी अधूरी पेयजल लाइन को अ​धिकारियों ने पूर्ण बताकर 30 लाख का बजट हड़प कर दिया। सोनला गांव के कैलाश चंद्र, देव लाल, महेंद्र लाल, सुरेंद्र, इंद्रलाल, आशीष, विमला, रमेशी देवी, मीना, कांति के साथ ही कई ग्रामीणों ने अ​धिशासीअ​भियंता को दिए ज्ञापन में कहा कि पानी की व्यवस्था करने के लिए उन्हें करीब आधा किलोमीटर दूर प्राकृतिक जलस्रोत पर जाना पड़ रहा है। नलों पर पानी की सप्लाई ठप पड़ी है। उन्होंने घर-घर पहुंचाए पेयजल कनेक्शन कटवाने की मांग की। कहा कि इस ज्ञापन के बाद भी यदि बिल भेजे गए तो उसकी जिम्मेदार स्वयं विभाग होगा।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!