जय हिंद: गोपेश्वर पुलिस मैदान में गणतंत्र दिवस पर आयोजित हुई भव्य पुलिस परेड–

by | Jan 26, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस, वि​भिन्न विभागों ने निकाली मनमोहक झांकी–

गोपेश्वर: 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस मैदान गोपेश्वर में भव्य परेड का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती रेखा (IPS) यादव महोदया द्वारा पुलिस मैदान गोपेश्वर में गणतंत्र दिवस की मुख्य परेड की सलामी ली गई, तत्पश्चात मुख्य अतिथि मा0सांसद गढ़वाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत महोदय द्वारा ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया गया।

पुलिस परेड की प्रथम कमान पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग श्री अमित सैनी, द्वितीय कमान निरीक्षक संचार श्री जितेन्द्र भण्डारी, तृतीय कमान उपनिरीक्षक श्री कुलदीप सिंह द्वारा संभाली गयी।

परेड में जनपद चमोली की जिला पुलिस, फायर सर्विस महिला कर्मी, पीएसी, होमगार्ड्स महिला/पुरूष, पीआरडी एवं एनसीसी कैडेट्स महिला/पुरूष की टुकडियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें जिला पुलिस प्लाटून को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रथम पुरस्कार, होमगार्ड महिला प्लाटून को द्वितीय पुरुस्कार एवं होमगार्ड पुरूष प्लाटून को तृतीय पुरुस्कार दिया गया।

तत्पश्चात विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी झाँकियों का प्रदर्शन एवं जनपद के विभिन्न स्कूलों द्वारा गणतंत्र दिवस से सम्बन्धित रंगारंग, मनमोहक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये व ताइक्वांडो के बच्चों द्वारा अपने कौशल का प्रर्दशन किया गया। माननीय मुख्य अतिथि महोदय द्वारा जनपद में घटित सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने वाले लोगों को गुड सेमेरिटन के पुरुस्कार के तहत प्रशस्ति पत्र व नकद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।

परेड के दौरान प्रस्तुत झांकियों में प्रथम स्थान शिक्षा विभाग, द्वितीय स्थान ग्राम्य विकास विभाग एवं तृतीय स्थान आयुर्वेदिक एवं यूनानी (आयुष विभाग) प्राप्त किया गया। विभिन्न स्कूलों द्वारा प्रस्तुत रगारंग कार्यक्रमों में प्रथम स्थान क्राइस्ट एकेडमी, द्वितीय पुरूस्कार सुबोध प्रेम विद्या मन्दिर एवं तृतीय स्थान राजकीय बालिका इन्टर कॉलेज द्वारा प्राप्त किया गया। जिन्हें जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुरस्कृत किया गया। सराहनीय कार्य हेतु आरक्षी कृष्णा भण्डारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस मैदान में विशिष्ट अतिथियों में जिलाधिकारी चमोली श्री हिमांशु खुराना, मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव शाह एवं जनपद स्तरीय अधिकारी के साथ स्थानीय जनता द्वारा गणतंत्र दिवस परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया गया।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!