चारधाम व हेमकुंड आने का दिया निमंत्रण, पटना साहिब गए थे बिंद्रा जी–
गोपेश्वर: गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के चेयरमैन नरेंद्र सिंह बिंद्रा ने बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को आगामी चारधाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आने का निमंत्रण दिया।
नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा सिख दल के साथ गुरुगोविंद सिंह के जन्म स्थान पटना साहिब गए थे। इस दौरान उन्होंने बिहार के राज्यपाल से मुलाकात भी की। नरेंद्रजीत सिंह ने राज्यपाल को हेमकुंड साहिब व चारधाम के सांस्कृतिक व आध्यात्मिक महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान केदारनाथ व हेमकुंड साहिब के रोपवे निर्माण सहित अन्य पहलुओं पर भी चर्चा हुई।


