महिला व युवक मंगल दल के महिलाओं, युवाओं ने ढोल दमाऊं व फूल मालाओं से किया भव्य स्वागत–
कर्णप्रयाग: लोक निर्माण विभाग खंड कर्णप्रयाग में सेवारत सेम गांव निवासी मोहन सिंह कंडेरी बुधवार को सेवानिवृत हो गए। श्री कंडेरी ने अपने उम्र के अधिकांश साल लोक निर्माण विभाग में सेवा कर विकास कार्यों को गति दी। उनके सेवानिवृत होने पर ग्राम पंचायत सेम की महिला मंगल दल की महिलाओं और युवक मंगल दल के युवाओं ने पारंपरिक ढोल दमाऊं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
गांव के बुजुर्ग व गणमान्य लोगों ने मोहन सिंह कंडेरी का फूल मालाओं से स्वागत किया। मंगरोली गांव के पूर्व ग्राम प्रधान और सामाजिक कार्यकर्ता तेजवीर कंडेरी ने कहा कि मोहन सिंह कंडेरी ने ईमानदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन किया। उनके कार्यों को लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। इस मौके पर लखपत सिंह कंडेरी, रघुनाथ सिंह कंडेरी, वन सरपंच भारत सिंह कंडेरी, कुंवर सिंह कंडेरी, तेजवीर कंडेरी, अनूप पुरोहित, प्रभाकर कंडेरी, ग्राम प्रधान दीपक कंडेरी, वीरेंद्र सिंह, दीपा देवी, सतेश्वरी देवी, सुजान सिंह आदि मौजूद रहे।


