चमोली: नगर पंचायत नंदानगर की अंतिम अ​धिसूचना का भी हुआ प्रकाशन–

by | Feb 5, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पढ़ें कौन कौन राजस्व ग्राम होंगे शामिल, 5277 हेक्टेयर भौगोलिक क्षेत्रफल में फैली है नगर पंचायत–

नंदानगर(चमोली): मां नंदा के मायके नंदानगर को अब नगर पंचायत का दर्जा मिल गया है। सोमवार को शहरी विकास अनुभाग की ओर से नगर पंचायत नंदानगर की अंतिम सूचना जारी कर दी गई है। शहरी विकास अनुभाग-3 उत्तराखंड शासन द्वारा बीते वर्ष 30 अक्टूबर को अन​न्तिमअ​धिसूचना जारी की गई थी। तथा उन सभी व्य​क्तियों से जिनके अ​धिसूचना से प्रभावित होने की संभावना है उक्त अ​धिसूचना के प्रकाशन के दिनांक के सात दिनों के भीतर आप​त्ति एवं सुझाव आमंत्रित किए गए थे, लेकिन इस अव​धि में किसी भी व्य​क्ति की ओर से कोई आप​त्ति दर्ज नहीं की गई है।

लिहाजा, राज्यपाल ‘भारत का संविधन’ के अनुच्छेद 243 थ के खण्ड दो सपठित उत्तर प्रदेश नगर पालिका अ​धिनियम 1916 (उत्तर प्रदेश अ​धिनियम संख्या 2 सन 1916) (उत्तराखंड में यथा प्रवृत्त) की धारा तीन की उपधारा (1) द्वारा प्रदत्त श​क्तियों का प्रयोग करके भारत का संविधान के भाग 9क के प्रयोजनार्थ जिला चमोली के अंतर्गत नंदानगर को नगर पंचायत के नाम से गठित किए जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

नगर पंचायत में कुंतरी लगा फाली, धरगांव उस्तोली, धौला चक उस्तोली, नागबगड़ फरखेत, कुमारतोली लगा कुमजुग और सैतोली (संपूर्ण क्षेत्र) शामिल रहेगा। नगर पंचायत की कुल संख्या 485, भौगोलिक क्षेत्रफल (हेक्टेयर) 409103 हेक्टेयर और जनसंख्या 2839 है। फाली की जनसंख्या 612, उस्तोली की 715, धौला चक उस्तोली की 202, नागबगड़ उर्फ फरखेत की 831, कुमारतोली लगा कुमजुग की 369 और सितेल की जनसंख्या 110 है।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!