निरीक्षण: पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने किया भराड़ीसैंण विधानसभा में मूलभूत व्यवस्थाओं का निरीक्षण–

by | Feb 7, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पुलिस अ​धिकारियों के साथ भराड़ीसैंण पहुंची पुलिस अधीक्षक, निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश–

भराड़ीसैंण (गैरसैंण): राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में संभावित विधानसभा बजट सत्र के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने संपूर्ण भराड़ीसैंण क्षेत्र का भ्रमण किया और यहां मूलभूत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

विधानसभा भराड़ीसैंण में संभावित विधानसभा बजट सत्र की तैयारियों के दृ​ष्टिगत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव (आईपीएस) द्वारा छह फरवरी को पुलिस अधिकारियों के साथ सम्पूर्ण भराड़ीसैंण क्षेत्र पुलिस लाइन भराड़ीसैंण, हेलीपैड, विधानसभा भवन का भ्रमण कर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं मूलभूत आवश्यकताओं, पुलिस कर्मियों हेतु भोजनालय, आवासीय बैरिक, बिजली, पानी, शौचालयों आदि का निरीक्षण कर तैयारियों को पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही भराड़ीसैंण में निर्मित पुलिस बैरिकों में पानी, बिजली, महिला एवं पुरुष शौचालयों, स्नानागार, भोजनालय की पर्याप्त सुविधा सुनिश्चित कर ली जाए।

भराड़ीसैंण विधानसभा का निरीक्षण करतीं एसपी रेखा यादव-

इसके अतिरिक्त बाहर से आने वाले पुलिस बल की आवासीय व्यवस्था हेतु बैरिकों के अतिरिक्त वैकल्पिक व्यवस्था की जाय, पुलिस/पीएसी कर्मियों के ठहरने हेतु चयनित विद्यालयों/स्थानों में पानी, बिजली, शौचालय आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाए, सुरक्षा की दृष्टि से बैरियर लगाए जाने वाले सम्भावित स्थानों का चिन्हीकरण करना सुनिश्चित करें, पुलिस बल की नियुक्ति हेतु अतिसंवेदनशील एवं संवेदशील ड्यूटी प्वाइंट्स चिन्हित कर लिए जाएं। विधानसभा सत्र के दौरान स्थापित की जाने वाली अस्थाई जेलों हेतु स्थान चिह्नित कर व्यवस्थायें दुरूस्त करने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों को अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समय से वॉच टॉवर बनाये जाने, बैरीकेटिंग एवं बरियर लगवाए जाने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी, प्रतिसार निरीक्षक आनंद सिंह रावत, थानाध्यक्ष गैरसैंण उपनिरीक्षक ध्वजवीर पंवार, उपनिरीक्षक यातायात दिगंबर उनियाल सहित कई अन्य अ​धिकारीगण मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...
error: Content is protected !!