आस्था: पांडुकेश्वर में भव्य जल कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय कुबेर महोत्सव शुरू–

by | Feb 7, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

सात दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान, भगवान कुबेर की होगी महा​भिषेक पूजा, भ​क्तिमय हुआ संपूर्ण क्षेत्र–

पांडुकेश्वर(चमोली):बदरीश पंचायत में विराजमान भगवान कुबेर के मंदिर में सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गया है। बुधवार को पांडुकेश्वर में स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में भव्य जल कलश यात्रा का आयोजन किया। इसी के साथ ही मंदिर में श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ भी हो गया है। महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। जिसमें श्रीमद् भागवत कथा, कुबेर देवता की महाभिषेक पूजा, पारंपरिक देव लोक गीत व दाकुंणीचौफला भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

कुबेर महोत्सव में शुरू हुआ यज्ञ, अनुष्ठान-

कुबेर देवरा समिति पांडुकेश्वर की ओर से आयोजित देव उत्सव के पहले दिन सेना के बैंड व ढोल दमाऊ की मधुर धुनों के बीच महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में अलकनंदा से कुबेर मंदिर तक जल कलश यात्रा निकाली। जिसके बाद कुबेर जी का महाभिषेक, कुबेर महायज्ञ, कीर्तन-भजन व महिलाओं की ओर से दाकुंणी व जागर का आयोजन किया गया। वसंत पंचमी पर विशेष गाडूघड़ा उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

कुबेर महोत्सव में अलकनंदा से निकाली गई भव्य जलकलश यात्रा-

पांडुकेश्वर गांव के आराध्य देवता व भगवान बदरीनाथ के खजांची कुबेर भगवान के देवरा उत्सव को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है। महोत्सव में कुबेर देवरा समिति के अध्यक्ष अनूप भंडारी, उपाध्यक्ष राजेश मेहता, जसवीर मेहता, किशोर पंवार, रामनारायण भंडारी, वीना पंवार, रजनी भंडारी, संगीता मेहता, स्मिता भंडारी के साथ ही कई भक्तगण मौजूद रहे। मंदिर में वि​भिन्न धार्मिक अनुष्ठान भी शुरू हो गए हैं।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!