गोपेश्वर गैस एजेंसी द्वारा वितरित कई गैस सिलिंडर में आ रही पानी भरे होने की शिकायत, गैस एजेंसी में सिलिंडर जमा करवा रहे लोग–
गोपेश्वर (चमोली): यदि जनवरी माह में आपने भी अपने घर का गैस सिलिंडर भरवाया है तो सावधान हो जाइए। जनवरी माह में वितरित किए गए अधिकांश गैस सिलिंडर में गैस की जगह पानी भरे होने की शिकायत मिल रही है।
कुछ लोगों द्वारा अपने गैस सिलिंडर गैस गोदाम में जमा करवाए जा रहे हैं। हालांकि गैस एजेंसी द्वारा पीड़ित परिवारों को नया भरा हुआ सिलिंडर दिया जा रहा है। लेकिन सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिरकार गैस सिलिंडर में पानी कहां से आ गया। या तो यह इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की लापरवाही है या ट्रक संचालकों की। यह जांच का विषय भी है। गैस एजेंसी की ओर से बताया गया कि जनवरी माह में जिस गैस ट्रक में ये सिलिंडर आए, उसके गैस सिलिंडर गोपेश्वर पुलिस लाइन के साथ ही पीपलकोटी के मायापुर, गडोरा, जवाहर नवोदय विद्यालय क्षेत्र में वितरित किए गए।


