पांडुकेश्वर में कुबेर महोत्सव में दिखी सांस्कृतिक झलक, बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी हुए शामिल–
जोशीमठ: पांडुकेश्वर में चल रहे सात दिवसीय कुबेर महोत्सव के तहत रविवार को विभिन्न कार्यक्रम संपन्न किए गए। पांचवें दिन के धार्मिक अनुष्ठान में बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने भी प्रतिभाग कर भगवान कुबेर के दर्शन किए।
रविवार को कुबेर चौक में कुबेर जी के पाश्वा ने गंगा जल व दूध से स्नान किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भक्त मौजूद रहे। वहीं कुबेर मंदिर में महाभिषेक, पूजा अर्चना के साथ आरती व कुबेर चौक में महायज्ञ किया गया। इस दौरान गांव की महिलाओं ने झूमैलो व दाकुंणी नृत्य किया।


