प्रदीप सिंह लोक सेवा आयोग की लोवरपीसीएस परीक्षा पास कर बने नायब तहसीलदार, गांव में खुशी का माहौल–
रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जनपद के फलाटी गांव के प्रदीप सिंह कंडारी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की लोवरपीसीएस परीक्षा पास कर नायब तहसीलदार बन गए हैं। वे पिछले बीस साल तक एयरफोर्स में सार्जेंट पद पर रह कर देश सेवा करने के बाद अब राज्य की सेवा में जुट जाएंगे। प्रदीप वर्ष 2021 में एयरफोर्स से बर्तार सार्जेंट सेवानिवृत हुए,
जब वे गांव लौटे तो कुछ समय तक गांव में रहे, उसके बाद उनका मन अपने राज्य की भी सेवा करने का हुआ। घर पर रहकर ही उन्होंने पीसीएस परीक्षाओं की तैयारी शुरु कर दी। प्रदीप कंडारी ने अपर पीसीएस प्री परीक्षा पास करने के बाद अभी मुख्य परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। सोमवार को लोअर पीसीएस का परीणाम आया तो उनका चयन नायब तहसीलदार पद के लिए हो गया। प्रदीप का भाई संदीप कंडारी आईबी में डिप्टी डायरेक्टर है और छोटे भाई जसवंत कंडारी चमोली जनपद में जिला पूर्ति अधिकारी हैं।


