चमोली: देवाल की लक्ष्मी, दशोली की यशोदा और कर्णप्रयाग की राजेश्वरी को मिला सर्वश्रेष्ठ आशा का पुरस्कार–

by | Feb 13, 2024 | चमोली, जागरुकता, स्वास्थ्य | 0 comments

प्रवेंद्र नेगी रहे सर्वश्रेष्ठ ब्लाॅक समन्वयक, जिला स्तरीय आशा सम्मेलन व सम्मान समारेाह हुआ आयोजित–

गोपेश्वर: मंगलवार को नगर के एक होटल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आयोजित जिला स्तरीय आशा सम्मेलन व सम्मान समारोह में देवाल विकास खंड की लक्ष्मी देवी, दशोली की यशोदा और कर्णप्रयाग की राजेश्वरी देवी सर्वश्रेष्ठ आशा चुनीं गई। जबकि थराली के प्रवेंद्र नेगी सर्वश्रेष्ठ ब्लॉक समन्वयक चुने गए।

मिल्ली नेगी, अंजू और गीता गौड़ सर्वश्रेष्ठ आशा फेसिलिटेटर रहीं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव शर्मा ने सर्वश्रेष्ठ रहीं आशाओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।

आशाओं को पुरस्कृत करतीं जिला वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर-

उन्होंनेे आशाओं को जीवन की आशा बताते हुए उनके द्वारा करवाए जा रहे सुरक्षित प्रसव, टीकाकरण की सराहना की गई। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. उमा रावत, डॉ. एमएस खाती, डॉ. बीपी सिंह, डीपीएम नरेंद्र सिंह रावत, उदय सिंह रावत, अजय सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे। संचालन ब्लॉक समन्वयक लक्ष्मी बोहरा ने किया। इस दौरान जनपदभर की आशा कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ से सहस्त्रधारा जा रहे हेलीकॉप्टर का संपर्क टूटा–

जोशीमठ घाटी के आसपास से लोकेशन ट्रेस नहीं, हेलीकॉप्टर में पायलेट सहित छह लोग थे सवार-- गोपेश्वर, 30...

जय बदरीनाथ: शरद पूर्णिमा पर फूलों से सजा बदरीनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं की संख्या 21 लाख पार–

कपाट बंद होने में चंद दिन शेष, यात्रियों की संख्या 22 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद-- बदरीनाथ। शरद...

चमोली: इंटर स्कूल प्रतियोगिता में ज्योति विद्यालय विजेता–

पांच विद्यालयों के 60 छात्र-छात्राओं ने निबंध, भाषण, अंग्रेजी कविता और कला प्रतियोगिता में किया...

चमोली: सामूहिक विकास व आत्मनिर्भता का माध्यम है सहकारिता–

जिला सहकारी बैंक की बैठक में अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने सहकारिता को बढ़ावा देने पर दिया जोर...

जय बदरी-जय केदार: देवभूमि की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को रखें संरक्षित: राज्यपाल–

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बदरीनाथ और केदारनाथ के किए दर्शन-- बदरीनाथ/केदारनाथ। राज्यपाल डॉ...

चमोली: शादी की याद में नवदंपती ने रोपा समलौण पौधा–

समलौण आंदोलन के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम, अभी तक सैकड़ों जगहों पर पौधरोपण कर चुकी हैं संयोजिका...

चमोली: अक्षत नाट्य संस्था ने गढ़वाली बोली में किया चक्रव्यूह का मंचन, अब देहरादून विरासत में गरजेंगा कौरव दल–

अभिमन्यु वध का मार्मिक मंचन देख नम हुईं दर्शकों की आंखें-- गोपेश्वर, 25 अक्टूबर 2026: गोेपेश्वर के...

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...

चमोली: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि–

पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...
error: Content is protected !!