मिली कामयाबी: हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक दिल्ली से गिरफ्तार–

by | Feb 24, 2024 | ब्रेकिंग | 0 comments

उत्तराखंड पुलिस कई दिनों से कर रही थी धरपकड़, अब्दुल मलिक की संप​त्ति भी हो चुकी कुर्क, पढ़ें हिंसा की पूरी खबर–

हल्द्वानी: आ​खिरकार हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक उत्तराखंड पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। शनिवार को पुलिस ने अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार किया। बता दें कि इसी माह आठ फरवरी को बनभूलपुरा हिंसा के बाद से अब्दुल मलिक फरार चल रहा था। हिंसा के बाद पुलिस ने अब्दुल मलिक, उसकी पत्नी सहित छह लोगों के ​​खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।

पुलिस उसकी संप​​​त्ति को कुर्क कर उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह धरपकड़ में लगी थी। मामला यह है कि आठ फरवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में अब्दुल मलिक के बगीचे में अवैध मदरसा और धर्मस्थल को हटाने गई पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम पर लोगों ने हमला कर लिया था। इस दौरान पथराव में अ​धिकारियों के साथ ही लगभग 300 पुलिस कर्मी और निगम कर्मचारी घायल हो गए थे, पुलिस के वाहनों के साथ ही 70 के करीब वाहनों को आग लगा दी गई थी।

जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे। इस हिंसा में पिता-पुत्र समेत छह लोगों की गोली लगने से मौत हो गई ​थी। हिंसा के बाद से पुलिस लगातार उपद्रवियों की धर पकड़ में लगी है। हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसका बेटा मोईद फरार चल रहे थे। शनिवार को पुलिस ने अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!