दुखद: खाई में कार गिरने से श्रमिक परिवार के छह सदस्यों ने दम तोड़ा–

by | Feb 28, 2024 | दुर्घटना, देहरादून | 0 comments

हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र सैंजपंद्राणू से कालसी के दसोऊ जा रही थी कार–

– एक कार हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र सैंजपंद्राणू से दसोऊ की ओर जाते वक्त बुधवार को अनियंत्रित होकर गहरी खाई से होते हुए टौंस नदी में जा गिरी, कार में पांच व दस वर्ष के बच्चों समेत छह सवारों की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना में एक व्य​क्ति गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे समीपवर्ती सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि नेपाल मूल का यह परिवार दसोऊ​स्थितचालदा महाराज मंदिर के दर्शनों को जा रहा था। बुधवार को पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र सैंजपंद्राणू से कालसी ब्लॉक के दसोऊ की ओर जा रही एक कार जेपीआरआर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस कार में नेपाल मूल का परिवार सवार था। यह परिवार पूर्व में त्यूणी क्षेत्र के माटल गांव में रहता था, लेकिन कुछ दिन पूर्व पंद्राणू गांव में चला गया था।

थाना प्रभारी त्यूणी आशीष रावियान ने बताया कि संजू, 35 वर्ष, सूरज, 30 वर्ष, शीतल 25 वर्ष, संजना, 21 वर्ष, दिव्यांश 10 वर्ष, यश 5 वर्ष की इस दुर्घटना में मौत हो गई है, जबकि जीत बहादुर (35) पुत्र सुख बहादुर गंभीर रूप से घायल हुआ है।

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!