मौसम की बैरुखी: बारिश और बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई गांव बर्फ से ढके–

by | Mar 3, 2024 | चमोली, मौसम | 0 comments

कड़ाके की ठंड की चपेट में संपूर्ण उत्तराखंड, चमोली, उत्तरकाशी जनपद के ऊंचाई वाले गांव भी बर्फ से ढके–

जोशीमठ/उत्तरकाशी: उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का दौर तीसरे दिन भी जारी है, जिससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर सेेकड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। चमोली जनपद के अलावा रुद्रप्रयाग, पौड़ी, श्रीनगर, नई टिहरी, उत्तरकाशी, कोटद्वार क्षेत्र में बारिश औैर बर्फबारी का दौैर जारी है। चमोली जनपद में बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई। पर्यटन ग्राम रामणी, निजमुला घाटी के पाणा, ईराणी, झींझी गांवों में भी ताजी बर्फ जम गई है। बारिश से बदरीनाथ हाईवे पागल नाला में करीब एक घंटे तक बा​धित रहा, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्कीइंग सेंटर औली चारों ओर से बर्फ से ढक गई है। यहां पहुंच मार्ग भी बर्फ से ढक गया है, जिससे वाहनाें की आवाजाही मु​श्किल से हो पा रही है। बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी से आगे बर्फ से आवाजाही बा​धित है। बदरीनाथ धाम के लिए सप्लाई होे रही बिजली लाइन क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है।

औली में बर्फबारी-

उत्तरकाशी के भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है। रविवार को भी सुबह से ही इन जगहों पर बर्फबारी हो रही है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए लोग रजाई लेकर अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। बर्फबारी वाले इलाकों में महिलाओं को सबसे अ​धिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाएं अपने मवे​शियों के लिए चारापत्ती लेने के लिए भी नहीं जा पा रही हैं। पैदल रास्तों में भी बर्फ जमीं हुई है। जिससे आवाजाही भी खतरनाक बनीं हुई है।

Latest News

जय बदरीनाथ: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बदरीनाथ धाम के कपाट–

आस्था और उल्लास से गूंजा धाम, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन-- बदरीनाथ, 23 अप्रैल...

चमोली: जिलाधिकारी ने लिया बदरीनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा, श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, बदरीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई असुविधा-- बदरीनाथ...

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...
error: Content is protected !!