ऋषिकेश- बदरीनाथ हाईवे पर तपोवन से मलेथा तक वाहनों की आवाजाही रोकी —

by | Aug 27, 2021 | नई टिहरी, सड़क | 0 comments


नई टिहरी। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तपोवन से मलेथा के बीच कई जगहों पर बारिश के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसे देखते हुए टिहरी जिला प्रशासन ने राजमार्ग पर खतरे को देखते हुए तपोवन से मलेथा के बीच हाईवे को आवागमन के लिए पूरी तरह इसे प्रतिबंधित कर दिया है। टिहरी के जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर तत्काल तपोवन से मलेथा तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे भी नरेंद्र नगर से लेकर चंबा के बीच कई स्थानों पर बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई है। हाईवे पर खतरे को देखते हुए टिहरी जिला प्रशासन ने नरेंद्र नगर और चंबा के बीच ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर भी यातायात बंद कर दिया है। नरेंद्रनगर क्षेत्र में बीते तीन दिनों से हो रही बारिश कहर बरपा रही है। शुक्रवार तड़के फकोट के समीप ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे का एक पूरा हिस्सा भारी बारिश से पूरी तरह टूट गया है। जिससे राजमार्ग के दोनों ओर कई वाहन फंस गए हैं। बारिश इतनी तेज है कि वंहा मशीन भेजना भी चुनौती बना हुआ है। 

Latest News

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
error: Content is protected !!