चमोली: चटंग्याला गांव तक सड़क नहीं पहुंची, अ​धिकारियों ने कहा कागजी कार्रवाई है जारी–

by | Mar 6, 2024 | चमोली, सड़क, समस्या | 0 comments

सरकार कब तक चलेगा यह सिलसिला, बुजुर्गों को कंधे पर कुर्सी और डंडों के सहारे सड़क तक पहुंचाते हैं गांव के युवक–

गोपेश्वर:कर्णप्रयाग विकास खंड के बांतोली गांव के चटंग्याला गांव में करीब 30 परिवार निवास करते हैं। एक दशक पहले प्रदेश सरकार ने स्वर्गीय अनसूया प्रसाद मैखुरी के प्रस्ताव पर चटंग्याला गांव तक सड़क निर्माण की मंजूरी दी थी, लेकिन आज तक यह सड़क गांव तक नहीं पहुंची है। ग्रामीणों ने कई बार आंदोलन किए, संघर्ष किया, लेकिन आज तक गांव सड़क से नहीं जुड़ पाया है। अब ​स्थिति यह है कि गांव से जो भी बुजुर्ग बाजार जाना चाहते हैं, उन्हें गांव के युवक कंधे पर डंडों पर कुर्सी को बांधकर सड़क तक लाते हैं। गर्भवती महिलाओं को भी अस्पताल पहुंचाने में दिक्कतें आ रही हैं।

मंगरोली गांव के पूर्व ग्राम प्रधान और सामाजिक कार्यकर्ता तेजवीर कंडेरी, सुधीर रावत, जयवीर, कमल सिंह, पूर्व प्रधान दिनेश रावत आदि का कहना है कि ग्राम पंचायत बांतोली के चटंग्याला गांव में मौजूदा समय में 30 परिवार निवास करते हैं। ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। रसोई गैस सिलिंडर के साथ ही अन्य जरुरी सामग्री को भी ग्रामीण अपनी पीठ में लादकर गांव में पहुंचाते हैं। पूछे जाने पर लोक निर्माण विभाग कर्णप्रयाग के अधिशासी अभियंता नवीन लाल वर्मा ने बताया कि सड़क की डीपीआर बनाई जा रही है। चालू माह के अंत तक सड़क की डिजाइनिंग का काम पूरा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि यदि सड़क का निर्माण नहीं होता है तो आंदोलन किया जाएगा।

Latest News

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
error: Content is protected !!