रात को ही पुलिस टीम पहुंची गांव में, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा–
गोपेश्वर: नंदानगर घाट विकास खंड के सुदूरवर्ती प्राणमति गांव में एक महिला संदिग्ध अवस्था में अपने कमरे में फंसी के फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने शव का पंचनाम करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को रात लगभग साढ़े बारह बजे सूचना मिली कि प्राणमति गांव में सरिता देवी पत्नी वीरेंद्र ने कमरे में फांसी लगा दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम रात को ही घटना स्थल के लिए रवाना हुई। पुलिस थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम के पहुंचने पर महिला को फांसी के फंदे से नीचे निकाला गया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पंचनामा करने के दौरान ससुराल और मायके पक्ष के लोग मौजूद रहे।


