ढोल वादकों और सांस्कृतिक दलों को मिलेंगे प्रतिमाह दो-दो हजार रूपये–

by | Aug 27, 2021 | चमोली, संस्कृति | 0 comments


कोरोना संक्रमण के कारण घोषित कोविड कर्फ्यू से सांस्कृतिक दलों के कलाकारों और ढोल वादकों द्वारा सार्वजनिक एवं राजकीय मेले एवं निजी क्षेत्र में कार्यक्रम न होने के कारण आर्थिक रूप से प्रतिकूल प्रभाव पडा है। उत्तराखंड सरकार ने सांस्कृतिक दलों के कलाकारों और ढोल वादकों को आर्थिक रूप से उबारने हेतु पांच माह तक प्रतिमाह दो-दो हजार रूपये की आर्थिक सहायता की जाएगी। आर्थिक सहायता की पहली किस्त अगस्त माह में डीबीटी के माध्यम सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जारी की गई है। राज्य में 6500 सांस्कृतिक दल व ढोल वादकों को इसका लाभ दिया जाएगा। राज्य सरकार अभी तक आशा कार्यकत्रियों, पर्यावरण मित्रों, वाहन चालकों को आर्थिक सहायता दे रही है। कोविड कर्फ्यू के दौरान सांस्कृतिक, विवाह व कोई अन्य शुभ समारोह आयोजित नहीं हो पाए, जिससे ढोल वादकों को भारी आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है। उन्हें आर्थिक प्रोत्साहन देने के लिए सरकार ने उन्हें पांच माह तक दो हजार रूपये देने का एलान किया है। ढोल वादकों को इसी अगस्त माह से दो हजार रूपये दिए जाने लगे हैं। 

Latest News

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर मायापुर में आ​खिरकार पूरा हुआ डामरीकरण, यातायात हुआ सुगम–

विवाद के कारण लंबे समय से रुका था चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हुई सड़क...

चमोली: गुलदार ने घास लेने गई महिला पर किया हमला, घायल–

जिला अस्पताल में महिला के हाथ में लगाए गए टांके, सुबह मठ सड़क के समीप घास लेने गई थी महिला...

आस्था: बदरीनाथ भगवान के दर्शनों को पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज अ​भिनेता श्रीकांत मेका–

चमोली पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों को सराहा, बदरीनाथ मंदिर में की विशेष पूजाएं-- बदरीनाथ, 19 मई 2026:...

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं–

बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से लिखा पत्र-- देहरादून, 18 मई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा दी अत्याधुनिक एंबुलेंस का किया फ्लैग ऑफ–

एंबुलेंस जरूरतमंद लोगों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका...

चमोली: नीती और माणा घाटी के गांवों में लगेंगे विशेष ​शिविर–

‘जन भागीदारी- सबसे दूर सबसे पहले’ अभियान 2026 का हुआ शुभारंभ-- गोपेश्वर, 18 मई 2026: जनजातीय कार्य...

स्वच्छता अ​​भियान: तुंगनाथ के बेस कैंप भुलकणा में चला स्वच्छता अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में युवाओं ने जुटाया प्लास्टिक कूड़ा -- गोपेश्वर, 18...
error: Content is protected !!