चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटें अ​धिकारी, 15 अप्रैल तक चाक-चौबंध करें व्यवस्था–

by | Mar 15, 2024 | चमोली, चारधाम | 0 comments

जोशीमठ एसडीएम चंद्रशेखर व​शिष्ठ ने ली चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा तैयारियों की बैठक–

जोशीमठ (चमोली): उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ट ने चारधाम यात्राा की तैयारियों को लेकर अ​धिकारियों की बैठक ली। साथ ही प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब तीर्थयात्रा मार्ग पर बर्फबारी की ​स्थिति की जानकारी भी हासिल की। एसडीएम ने वि​भिन्न विभागीय अ​धिकारियों को 15 अप्रैल तक यात्रा पड़ावों में सुविधाएं सुचारु करने के निर्देश दिए। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर पेयजल, विद्युत, संचार और स्वास्थ्य सेवा सुचारु करने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने कहा कि बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे, साथ ही 25 अप्रैल को हेमकुंड साहिब के कपाट खुल रहे हैं। यात्रा शुरू होने से पहले धाम और यात्रा पड़ावों में व्यवस्थाएं सुचारु कर ली जाएं। कहा यात्रा शुरू होने में अभी करीब दो माह का समय शेष है। धाम में बर्फ पिघलते ही यात्रा व्यवस्थाएं सुचारु कर ली जाएं। उन्होंने बिजली, पेयजल, संचार, स्वास्थ्य विभागों के साथ ही बीआरओ के अ​धिकारियों को बदरीनाथ हाईवे के चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि 15 अप्रैल तक सभी विभाग व्यवस्थाएं सुचारू कराएं। साथ ही हेमकुंड यात्रा मार्ग पर लोनिवि, पेयजल और ऊर्जा निगम को समय पर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। इस मौके पर गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह बीआरओ के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!