लंबी बीमारी के बाद अपर सचिव हरक सिंह रावत का हुआ निधन–

by | Mar 17, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

हरिद्वार में हुआ अंतिम संस्कार, जनप्रतिनि​धियों ने जताया शोक, बेहद मिलनसार, हंसमुख स्वभाव के थे स्वर्गीय रावत–

गोपेश्वर (चमोली): लंबी बीमारी के बाद अपर सचिव हरक सिंह का निधन हो गया है। वे 52 साल के थे। उनके निधन से चमोली जनपद में शोक की लहर दौड़पड़ी है। हरक सिंह ने निरंजनपुर ​स्थित आवास पर शनिवार रात को अंतिम सांस ली। उनके निधन पर जनपद के जनप्रतिनि​धियों ने शोक जताया है। मूल रुप से चमोली जनपद के द्रोणागिरी गांव के हरक सिंंह का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया गया। बेहद मिलनसार, हंसमुख और सबके साथ शालीनता के साथ व्यवहार करने वाले स्वर्गीय हरक सिंह ने अपर आयुक्त गढ़वाल समेत शासन में कई जिम्मेदारी संभाली और उनका ईमानदारी के साथ निर्वहन किया।

उनका इलाज दिल्ली और मुंबई में भी चला, लेकिन वे जिंदगी की जंग हार गए। शोकाकुल परिवार में उनके भाई गोपाल सिंह रावत सीआईएसएफ में हैं। दो अन्य भाई नरेंद्र सिंह रावत और सुरेंद्र सिंह रावत हैं। स्वर्गीय हरक सिंह के एक बेटा और एक बेटी हैं।

कागा गांव के ग्राम प्रधान व प्रधान संघ के जिला महामंत्री पुष्कर सिंह राणा, नीती-माणा घाटी कल्याण समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत फरकिया, महामंत्री ललित पाल, प्रो. नंदन सिंह रावत, ​शिक्षक बैशाख सिंह रावत, कीरत भंडारी, धीरेंद्र गरोड़िया, श्रीदेव विवि के पूर्व कुलपति प्रो. उदय सिंह रावत, लाता नंदा देवी मंदिर समिति नीती घाटी के अध्यक्ष डॉ. मान सिंह राणा, ठाकुर सिंह राणा, सामाजिक कार्यकर्ता राम सिंह राणा, भाजपा जनजाति मोर्चे के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा, नंदी राणा आदि ने शोक जताया है।

Latest News

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...
error: Content is protected !!