चमोली: केदारनाथ यात्रा में चमोली और रुद्रप्रयाग के घोड़े-खच्चरों को दी जाए प्राथमिकता–

by | Apr 2, 2024 | चमोली, चारधाम | 0 comments

बोले यात्रा पर टिकी है कई गरीब परिवारों की रोजी रोटी, मुख्यमंत्री और पशुपालन मंत्री को भेजा गया ज्ञापन–

गोपेश्वर (चमोली): केदारनाथ यात्रा से वर्षभर की रोजीरोटी का प्रबंध करने वाले चमोली जनपद के घोड़ा-खच्चर संचालकों ने शासन-प्रशासन से उन्हें लाइसेंस देने में प्राथमिकता देने की मांग उठाई है। कहा गया कि वर्ष 2023 में भी घोड़ा-खच्चर संचालकों ने सोनप्रयाग में काफी जद्दोजहद करने के बाद लाइसेंस प्राप्त किया था, तब भी कई लोगों को मायूसी हाथ लगी थी।

घोड़ा खच्चर संचालकों और जनप्रतिनि​धियों ने मुख्यमंत्री और पशुपालन मंत्री को ज्ञापन भेजकर रुद्रप्रयाग व चमोली जनपद के घोड़ा-खच्चर संचालकों को लाइसेंस देने में प्राथमिकता देने की मांग उठाई है। कहा गया कि नेपाली मूल के मजदूरों के घोड़े-खच्चरों का लाइसेंस तत्काल बन जाता है, लेकिन यात्रा से जुड़े लोगों को लाइन में खड़ा रहना पड़ता है।

जिला पंचायत सदस्य दीपा राणा, ईराणी गांव के ग्राम प्रधान मोहन नेगी, प्रधान पुष्कर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता भरत सिंह राणा और दिनेश ने कहा कि बिजनौर और नेपाली मूल के लोगों के लाइसेंस तो झटपट बना दिए जा रहे हैं, लेकिन स्थानीय जनपदों के लोग देखते रह जा रहे हैं। इस बार ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। मांग की गई कि समय रहते घोड़ा-खच्चर संचालकों के लाइसेंस बना दिए जाएं।

Latest News

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
error: Content is protected !!