देहरादून। विद्यालयी पाठयक्रम में योग को अनिवार्य विषय घोषित कर योग शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग पर शनिवार को प्रदेशभर के योग प्रशिक्षितों ने विधानसभा कूच किया। लेकिन आधे रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। योग प्रशिक्षितों ने मांग पूरी होने तक संघर्ष का एलान किया है। वहीं, गिरफ्तारी के बाद एकत्रित हुए प्रशिक्षितों ने एक राय से राज्य के समस्त जिलों में योग समितियों का गठन किया। जिसमें चमोली जनपद के जिलाध्यक्ष संदीप शाह को सर्व सम्मति से योग प्रशिक्षित बेरोजगार महासंघ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। पूरे प्रदेश में संदीप शाह को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रशिक्षित बेरोजगारों में खुशी की लहर है। प्रदेश अध्यक्ष संदीप शाह ने कहा कि वे पिछले 17 सालों से नियुक्ति की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अब संघर्ष और भी तेज किया जाएगा। कहा गया कि यदि शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो प्रदेशभर में योग प्रशिक्षित सड़कों पर उतरकर धरना-प्रदर्शन व जिला मुख्यालयों पर अनशन तक के लिए पीछे नहीं हटेंगे। सर्व सम्मति से प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश मेहरा, प्रदेश महासचिव नितिश भारद्वाज और संगठन मंत्री वंदना बिष्ट को बनाया गया। इस मौके पर कुशलानंद गैरोला, शंकर अधिकारी, संजय बोरा, पूजा बोरा, रमेश शर्मा, धर्मवीर भाटिया, अजय सिंह, मोनिका चंद, संजय नेगी, रंजन सिंह आदि मौजूद थे।
विधानसभा कूच कर रहे योग प्रशिक्षितों की हुई गिरफ्तारी, संदीप शाह बनें योग प्रशिक्षितों के प्रदेश अध्यक्ष–
by laxmi Purohit | Aug 28, 2021 | आंदोलन, देहरादून | 0 comments

Latest News
उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...
10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...
केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...
आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...
22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...
मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...
भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
