विधानसभा कूच कर रहे योग प्रशिक्षितों की हुई गिरफ्तारी, संदीप शाह बनें योग प्रशिक्षितों के प्रदेश अध्यक्ष–

by | Aug 28, 2021 | आंदोलन, देहरादून | 0 comments

देहरादून। विद्यालयी पाठयक्रम में योग को अनिवार्य विषय घोषित कर योग शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग पर शनिवार को प्रदेशभर के योग प्रशिक्षितों ने विधानसभा कूच किया। लेकिन आधे रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। योग प्रशिक्षितों ने मांग पूरी होने तक संघर्ष का एलान किया है। वहीं, गिरफ्तारी के बाद एकत्रित हुए प्रशिक्षितों ने एक राय से राज्य के समस्त जिलों में योग समितियों का गठन किया। जिसमें चमोली जनपद के जिलाध्यक्ष संदीप शाह को  सर्व सम्मति से  योग प्रशिक्षित बेरोजगार महासंघ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। पूरे प्रदेश में संदीप शाह को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रशिक्षित बेरोजगारों में खुशी की लहर है। प्रदेश अध्यक्ष संदीप शाह ने कहा कि वे पिछले 17 सालों से नियुक्ति की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अब संघर्ष और भी तेज किया जाएगा। कहा गया कि यदि शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो प्रदेशभर में योग प्रशिक्षित सड़कों पर उतरकर धरना-प्रदर्शन व जिला मुख्यालयों पर अनशन तक के लिए पीछे नहीं हटेंगे। सर्व सम्मति से प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश मेहरा, प्रदेश महासचिव नितिश भारद्वाज और संगठन मंत्री वंदना बिष्ट को बनाया गया। इस मौके पर कुशलानंद गैरोला, शंकर अधिकारी, संजय बोरा, पूजा बोरा, रमेश शर्मा, धर्मवीर भाटिया, अजय सिंह, मोनिका चंद, संजय नेगी, रंजन सिंह आदि मौजूद थे। 

Latest News

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...
error: Content is protected !!