जिलासू से रात को सप्लाई हो रहा माल नंदप्रयाग के झूलाबगड़ में किया जा रहा भंडारण, लोग हुए परेशान–
गोपेश्वर: जिले के जिम्मेदार अधिकारी जहां लोकसभा चुनाव में व्यस्त हैं, वहीं खनन कारोबारी बेलगाम हो गए हैं। अलकनंदा नदी पर चल रहा खनन कार्य रात के अंधेरे में भी किया जा रहा है, जिससे लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। जिलासू में अलकनंदा के किनारे हो रहने खनन में भारी अनियमितता सामने आई है।
बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में सैकड़ों ट्रक बजरी और पत्थर नंदप्रयाग के झूलाबगड़ में भंडारण किया जा रहा है। देर रात तक यह काम किया जा रहा है। इसका जिले के जिम्मेदार अधिकारियों को भनक तक नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात तक बदरीनाथ हाईवे से झूलाबगड़क्रशर तक खनन की सामग्री का भंडारण किया जा रहा है। यह सब अवैध तरीके से किया जा रहा है। जिलाधिकारी और जिला खनन अधिकारी को इसका संज्ञान लेना चाहिए। लोगों का कहना है कि वे खनन के इस अवैध कारोबार से सो भी नहीं पा रहे हैं।


