चमोली: जिला​धिकारी हिमांशु खुराना पहुंचे बदरीनाथ, यात्रा व्यवस्था और मास्टर प्लान के कार्यों का किया निरीक्षण–

by | Apr 11, 2024 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

यात्रा तैयारियों से जुड़े कार्य जल्द पूरा करने और मास्टर प्लान में तेजी लाने के निर्देश–

गोपेश्वर (चमोली): जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बृहस्पतिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर चारधाम यात्रा की तैयारियों के साथ ही बदरीनाथ महायोजना मास्टर प्लान के कार्यों का जायजा लिया। डीएम ने यात्रा से जुड़े कार्य समय पर पूरा करने के साथ-साथ मास्टर प्लान में मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

डीएम ने बदरीनाथ धाम के आंतरिक मार्गों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने धाम में साकेत तिराह से मंदिर मार्ग पर डामरीकरण करने, सीवर लाइन की मरम्मत, अतिरिक्त मार्गाें का सुधारीकरण करने के निर्देश दिए। यात्रा शुरू होने से पहले धाम में पानी, बिजली की आपूर्ति सुचारू करने, मार्गों में स्ट्रीट लाइट लगाने, वाहन पार्किंग व साइनेज लगाने के भी निर्देश दिए।

मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था को श्रमिकों की संख्या बढ़ाते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। गुणवत्ता के साथ कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए। इस दौरान पीआईयू के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी ने कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम जोशीमठ चंद्र शेखर वशिष्ट, लोनिवि के अधिक्षण अभियंता राजेंश चंद्रा, सहायक अभियंता सनी पालीवाल, तहसीलदार अर्जुन सिंह बिष्ट, नगर पंचायत के अ​धिशासीअ​धिकारी सुनील पुरोहित, राजस्व निरीक्षक देवेंद्र सिंह नेगी व कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!