बड़े वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित, इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में खड़े होंगे चुनाव ड्यूटी वाले कर्मचारियों के वाहन–
गोपेश्वर: लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए चमोली पुलिस ने गोपेश्वर में ट्रेफिक प्लान तैयार कर लिया है। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के व्यक्तिगत वाहन इंजीनियरिंग कॉलेज व आईटीबीपी कैंपस कोठियालसैंण में पार्किंग किए जाएंगे।
यहांं से कर्मचारियों को शटल माध्यम से पुलिस और खेल मैदान लाया जाएगा। 17 से 20 अप्रैल तक गोपेश्वर में सभी वाहनों को एकल मार्ग के माध्यम से चलाया जाएगा, जहां आकस्मिक सेवाओं को छोड़करबड़े मालवाहक वाहन सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे,
चुनाव के दौरान पुलिस लाईन ग्राउंड (बस स्टेंड, एमटी तिराहा) एवम डिग्री कॉलेज से जाने वाली सभी पोलिंग पार्टियां के वाहन लीसा बैंड होते हुए चमोली की ओर रवाना होंगे। इस दौरान अन्य वाहन बाईपास मार्ग से गोपेश्वर को आयेगे ,जबकि पोलिंग पार्टियां की वापसी के दौरान वाहन लीसा बैंड से डिग्री कॉलेज को आयेगे एवम ईवीएम एवम अन्य सामग्री जमा कराने पश्चात एमटी तिराहा, फायरबेंड होते हुए बाईपास से वापस जायेगें।


