बदरीनाथ। स्थानीय लोगों को बदरीनाथ धाम के दर्शन करने की अनुमति दिए जाने की मांग पर मौनी बाबा ने फिर से आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। वे एक सितंबर से अपना अनशन शुरू करेंगे। इधर, यात्रा शुरु करने की मांग पर धाम में स्थानीय लोगों का क्रमिक अनशन रविवार को दसवें दिन भी जारी रहा। दसवें दिन बामणी गांव की महिलाएं अनशन पर बैठीं। बामणी गांव की सरिता रावत, संगीता मेहता, सरिता मेहता, जयवंती मेहता, सविता मेहता, बनिता मेहता सहित 6 महिलाएं अनशन पर बैठी हैं। अनशन पर बैठे महिलाओ ने सरकार व स्थानीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। संगीता मेहता, सरिता रावत व अन्य अनशनकारी महिलाओं का कहना है कि हम बद्री पूरी वासियों के इतने बुरे दिन आ गए हैं कि मातृ शक्ति को अपने आराध्य बद्री विशाल जी के दर्शन के लिए अनशन पर बैठना पड़ रहा है। जिसके जिम्मेदार वर्तमान सरकार है। लेकिन हम तब तक अनशन जारी रखेंगे जब तक चार धाम यात्रा शुरू नहीं हो जाती। इस मौके पर बद्रीश संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेश मेहता , सचिव अंशुमान भंडारी, भूपेंद्र शर्मा, काशी पालीवाल, बलदेव मेहता, विनीत पंवार, मनदीप भंडारी, विक्रम कोठारी व अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं, मोनी बाबा ने फिर से आमरण अनशन शुरू करने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री के शीघ्र यात्रा शुरु करने के आश्वासन पर उन्होंने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया था, लेकिन अभी तक भी यात्रा पर कोई निर्णय न होने पर फिर से अनशन शुरू किया जाएगा।
चारधाम यात्रा शुरु करने के लिए बदरीनाथ में आमरण अनशन करेंगे मोनी बाबा–
by laxmi Purohit | Aug 29, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

Latest News
विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मुक्ति...
रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...
कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...
कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...
गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...
देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...
जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...
ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...
कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...

