चमोली: यूपीएससी में चमोली जनपद के इस होनहार ने हासिल की 461 रैंक, खुशी की लहर–

by | Apr 17, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग, शिक्षा | 0 comments

जनपद के दूरस्थ विद्यालय में पठन-पाठन करने के बाद भी रघुनाथ ने कड़ी मेहनत से किया मुुकाम हासिल, चारों तरफ मिल रही शाबासी–

नंदानगर (चमोली): नंदानगर के कांडई-माणखी गांव निवासी रघुनाथ सिंह का यूपीएससी परीक्षा में चयन हुआ है। रघुनाथ के चयन से चारों ओर से उसे शाबासी मिल रही है। देश की सबसे बड़ी परीक्षा में 461 वीं रैंक के साथ चयनित होंने पर रघुनाथ सिंह के परिवार सहित समूचे नंदानगर क्षेत्र में खुशी का माहौल छाया हुआ है। रघुनाथ के पिता मोहन सिंह कठैत पूर्व सैनिक और माता लक्ष्मी कठैत गृहणी हैं। बड़ा भाई हरेंद्र सिंह भी एयरफोर्स में तैनात हैं।

रघुनाथ सिंह जी की विधालयी शिक्षा नंदानगर के दूरस्थ क्षेत्र राजकीय इंटर कांडई में सम्पन्न हुई। रघुनाथ सिंह ने अपनी मेहनत और जज्बे से 461 वीं रैंक प्राप्त कर समूचे क्षेत्र के युवा वर्ग को यह संदेश दिया कि अगर लक्ष्य के प्रति सच्ची निष्ठा हो तो सफलता तक पहुंचने से कोई नही रोक सकता है । निश्चित रूप से उनकी सफलता अन्य उन युवाओं के लिये उर्जा का काम करेगी जो मनोबल की कमी की वजह से लक्ष्य के प्रति हताश हो जाते हैं।

रघुनाथ सिंह के दोस्त दीपक सती ने बताया कि बचपन से ही रघुनाथ अत्यंत प्रतिभाशाली और मेहनती थे। स्कूली दिनों में रघुनाथ सिंह की हर विषय पर बेहतर समझ के कारण शिक्षक भी उनके मुरीद थे। कई बार प्रश्नों को आसानी से समझने के लिये हम शिक्षक की बजाय रघुनाथ को ही सवाल पूछ लेते थे। क्योंकि रघुनाथ के समझाने से इस तरह से समझ में आ जाता की फिर किसी और से पूछने की जरूरत नहीं पड़ती। इस अवसर पर कांडई ,माणखी चरी तथा आसपास के ग्रामवासी अत्यंत प्रसन्नचित्त है कि क्षेत्र से पहला बेटा यूपीएससी मे चयनित हुआ है। साथ ही दूरस्थ क्षेत्र के विधालय से पढ़कर देश की सबसे बड़ी परीक्षा पास करना अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का काम कर रहा है।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!