बाबा केदारनाथ के अनन्य भक्त मृत्युंजय हिरेमठ का ह्दय गति रुकने से हुआ निधन–

by | Apr 20, 2024 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments

ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के वेदपाठी के पद पर थे कार्यरत, उनके निधन पर शोक में केदारपुरी–

ऊखीमठ(रुद्रप्रयाग): सौम्य स्वभाव और अपनी मधुर आवाज से भाव विभोर करने वाले बाबा केदारनाथ के अनन्य भक्त मृत्युंजय हिरेमठ अब हमारे बीच नहीं रहे। ह्दय गति रुकने से उनका निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही केदारघाटी में शोक की लहर छा गई। जिसने भी सुना स्तब्ध रह गए।

वे बाबा केदारनाथ के पूर्व पुजारी 108 श्री गुरु लिंग जी महाराज के चार बेटों में सबसे छोटे थे। केदारनाथ आरती के साथ ही ​शिवस्त्रोतम का पाठ व अन्य भजनों में उनकी आवाज भावविभोर करने वाली थी। केदारनाथ में भी यात्राकाल में सुबह और शाम को उनके गाए भजन ही गूंजते हैं। बदरीनाथ धाम के पूर्व धर्मा​धिकारी आचार्य भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि शनिवार को सुबह से ही मन अशांत था।

अपने नित्य शास्त्रों को पढ़ने में भी मन नहीं लग रहा था। जब सुबह आठ बजे ऊखीमठ से मृत्युंजय हिरेमठ के निधन का समाचार मिला तो मन दुखी हो गया। उदार ह्दय के मृत्युंजय का इस तरह चले जाना सनातन जगत को गहरा धक्का पहुंचा है। उनके निधन पर केदारनाथ के रावल, बदरीनाथ धाम के रावल सहित अन्य सनातन धर्मावलियों ने गहरा दुख प्रकट किया है।

दक्षिण भारत के जंगम शैव समुदाय से तालुक रखनेवाले मृत्युंजय हीरेमठ अविवाहित थे उनका परिवार अब स्थायी रूप से उखीमठ( रूद्रप्रयाग) में ही निवास करता है। उनके पिता गुरुलिंग भी केदारनाथ धाम के पुजारी के रूप में सेवा दे चुके है।उनके बड़े भाई शिवशंकर लिंग मंदिर समिति केदारनाथ प्रतिष्ठान में पुजारी के पद पर हैं।
मृत्युंजय हीरेमठ शिव स्त्रोतम् सहित, भगवान भोले नाथ के भजनों का लय वद्ध गायन करते थे सोशियल मीडिया में उनके भजनों को काफी प्रशंसा भी मिली।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मृत्युंजय हीरेमठ के निधन की खबर मिलने पर मंदिर समिति के उखीमठ, जोशीमठ, देहरादून सहित सभी कार्यालयों, विश्रामगृहों में शोक सभा आयोजित हुई तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्य श्रीनिवास पोस्ती एवं सभी सदस्यों,बीकेटीसी मुख्यकार्याधिकारी योगेंद्र सिंह,विशेष कार्याधिकारी रमेश सिंह रावत, मुख्य वित्त नियंत्रक आनंद सिंह, कार्याधिकारी आरसी तिवारी,अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी सहित सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने शोक जताया।

Latest News

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...
error: Content is protected !!