चमोली: शराब व्यवसायियों ने उठाई 21 दिन का राजस्व माफ करने की मांग–

by | Apr 22, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

शराब कारोबारियों ने कहा करोड़ों के राजस्व का हो रहा घाटा, भारी आ​र्थिक नुकसान झेल रहे कारोबारी–

गोपेश्वर: चमोली जनपद की अंग्रेजी शराब की दुकान संचालकों ने जिलाधिकारी से उनकी दुकानों का 21 दिन का राजस्व माफ करने की मांग उठाई है।। उनका कहना है कि बीते एक अप्रैल को दुकानें आवंटित हो गई थी, लेकिन अभी तक गोदामों के नहीं खुलने से दुकानें बंद पड़ी हैं। जिससे दुकान संचालकों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।

कर्णप्रयाग दुकान के व्यवसायी जसवंत रावत और चमोली के अक्षत शाह का कहना है कि आबकारी विभाग को माह में एक करोड़ 3 लाख रुपये का अधिभार जमा किया जाता है। वे करोड़ाें रुपये के मासिक अधिभार को जमा करने में असमर्थ हैं। कारोबारी तारेंद्र दत्त थपलियाल ने कहा कि जिले में 15 मदिरा की दुकानें संचालित हैं, लेकिन आपूर्ति नहीं होने से दुकानें बंद हैं। उन्होंने डीएम से 21 दिनों का राजस्व माफ करने और जल्द दुकानें सुचारू करवाने की व्यवस्था कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में श्याम सिंह, हीरा सिंह, पदम सिंह नेगी, विवेक शाह, जीवन पांडे आदि शामिल रहे।

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!