चमोली: लैं​गिक अपराधों से संरक्षण अ​धिनियम में होती है बच्चों के अ​धिकारों की रक्षा–

by | Apr 26, 2024 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

विधिक साक्षरता शिविर में सीनियर सिविल जज सिमरनजीत कौर ने कहा, कई वक्ताओं ने रखी अपनी बात–

गोपेश्वर, 26 अप्रैल: नगर के पीस प​ब्लिक स्कूल में जिला वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण के द्वारा वि​धिक साक्षरता ​शिविर आयोजित किया गया। ​शिविर में छात्र-छात्राओं को उनके अ​धिकारों के बारे में जानकारी दी गई। जिला वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण की सचिव व सीनियर सिविल जज सिमरनजीत कौर ने कहा कि बच्चों के साथ होने वाली छेड़खानी, दुर्व्यवहार और यौन शोषण के लिए दोषी को 20 साल तक की सजा का प्रावधान है। लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम में बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए कई प्रावधान हैं। उन्होंने नशा उन्मूलन और साइबर क्राइम के बारे में भी बताया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के अधिकार और संरक्षण पर काम कर रही हिमाद संस्था के कार्यों और दस्तावेजों का निरीक्षण भी किया।

हिमाद संस्था के सचिव व पैरा लीगल स्वयंसेवक उमाशंकर बिष्ट ने निशुल्क विधिक सेवा प्राप्त करने के पात्र व्यक्तियों, राष्ट्रीय, राज्य व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और तहसील विधिक सेवा समिति के कार्यों की जानकारी दी। विद्यालय की उप प्रधानाचार्य शशि देवली ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को पठन-पाठन के साथ ही रचनात्मक जानकारियां प्राप्त होती हैं।

इस मौके पर हिमाद की समन्वयक प्रभा रावत, विद्यालय प्रबंधक सतेंद्र परमार, जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष हेमलता भट्ट, पीएचडी शोधार्थी आरजेएफ चौहान, बीरेंद्र माथुर, नीलम डिमरी, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
error: Content is protected !!