बिग ब्रेकिंग: गुप्तकाशी के देवर गांव में हुई महिला की हत्या में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, उसने अपना जुर्म कबूला–

by | Apr 30, 2024 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments

प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला, महिला ने प्यार का प्रस्ताव ठुकराया तो पत्थर से फोड़ दिया सिर–

रुद्रप्रयाग:गुप्तकाशी के देवर गांव में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महावीर सिंह खच्चर संचालक है। पुलिस के सामने आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर दिया है। उसने पूछताछ में बताया कि उसने महिला के सामने प्यार का इजहार किया था, लेकिन उसकी ओर से मना करने पर उसने उसके सिर पर पत्थर मारकर मार दिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है।

मामला 25 अप्रैल का है। देवर गांव के ग्राम प्रहरी ने पुलिस को सूचना दी कि जंगल में एक महिला संदिग्ध अवस्था में पड़ी है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। महिला की तब तक मृत्यु हो चुकी थी। ​शिनाख्त करने पर महिला की पहचान नीलम, उम्र 33 वर्ष के रुप में हुई। पुलिस ने पंचनामा का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। ​

पुलिस के सामने आरोपी महावीर सिंह ग्राम बिजराकोट, नगरासू, रुद्रप्रयाग ने अपना जुर्म कुबूल किया। वह अक्सर नीलम का पीछा करता था। महावीर ने उसके सामने प्यार का प्रस्ताव रखा, लेकिन उसने मना कर दिया। यह बात पूरे गांव में फैल गई। मामला बढ़ता देख महावीर ने पत्थर से कई वार कर नीलम का सिर फोड़ दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने उस पत्थर को भी बरामद कर लिया है।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!