आपदा प्रभावितों को टिन शेड बनाने व सुरक्षात्मक कार्य की मिले अनुमति–

by | May 3, 2024 | आपदा, चमोली | 0 comments

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के पदा​धिकारियों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, रोक के बावजूद क्षेत्र में पक्के निर्माण को लेकर जताई नाराजगी–

जोशीमठ (चमोली): बीते वर्ष भूधंसाव के बाद से जोशीमठ नगर क्षेत्र में पक्के निर्माण कार्यों पर रोक के बावजूद कई जगहों पर निर्माण कार्य चल रहे हैं। जिस पर जोशीमठ संघर्ष समिति ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर निर्माण पर रोक के शासनादेश को सभी पर समान रूप से लागू कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने आपदा प्रभावितों व असुरक्षित क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह पर टिन शेड बनाने की अनुमति देने की भी मांग उठाई।

समिति के संयोजक अतुल सती, कमल रतूड़ी, दीपक टम्टा आदि पदा​धिकारियों ने सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा है कि नगर में प्रभावशाली लोग लगातार पक्के निर्मण कर रहे हैं। आरोप लगाया कि औली रोड, बदरीनाथ रोड पर होटल निर्माण के अलावा सेना और आईटीबीपी की ओर से लगातार पक्के निर्माण की शिकायतें आ रही हैं। इसको लेकर मार्च माह में भी समिति ने सचिव आपदा प्रबंधन से मुलाकात कर चिंता व्यक्त की थी। कहा कि गरीब आपदा प्रभावितों पर तो निर्माण को लेकर सख्ती की जा रही है, लेकिन प्रभावशाली लोग लगातार निर्माण कार्य कर रहे हैं।

समिति ने मांग की है कि नगर में पक्के व भारी निर्माण पर रोक का शासनादेश समान रूप से लागू किया जाए। प्रभावित व असुरक्षित क्षेत्र में रहने वाले लोगों को टिन शेड व सुरक्षा के लिए सुधारीकरण के कार्य की अनुमति मिले, निर्माण कार्य से प्रभावित हुए मजदूरों का मुआवजा तय करते हुए तुरंत वितरित किया जाए।

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!