​बिग ब्रेकिंग: बिजनौर की युवती ने चमोली कारागार डिप्टी जेलर पर लगाए गंभीर आरोप, मुकदमा दर्ज–

by | May 15, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

हिंदु परिषद संगठन के पदा​​​धिकारियों ने मामले में कारागार अधीक्षक को गिरफ्तार और निलंबन की कार्रवाई की मांग उठाई–

गोपेश्वर: जिला कारागार पुरसाड़ी में तैनात चमोली कारागार डिप्टी जेलर नईम अब्बास पर बिजनौर की एक युवती ने शारीरिक शोषण करने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। युवती ने इस संबंध में बुधवार कोे कोतवाली चमोली में एक तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। इधर, मामला महिला से संबं​धित होने के कारण पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने कोतवाली पुलिस को मामले में जांच के निर्देश दे दिए हैं। वहीं, जेल अधीक्षक की गिरफ्तारी व निलंबन की कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदु परिषद संगठन के पदा​धिकारियों ने भी कोतवाली चमोली में ज्ञापन दिया है।

वहीं, जेलर नईम अब्बास का कहना है कि वे इस युवती को हरिद्वार से जानते हैं। लंबे समय से युवती उसे ब्लेकमेल कर रही है। युवती द्वारा 20 लाख रुपये की मांग भी की गई है। मंगलवार रात को युवती द्वारा उसे पानी के साथ विषाख्त पदार्थ ​खिलाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कारागार के कई अ​धिकारी व कर्मचारी भी उनके साथ किए जा रहे षड़यंत्र में शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार मामले की जानकारी लेने बुधवार को स्वयं कोतवाली चमोली पहुंचे। उन्होंने बताया कि बिजनौर निवासी एक युवती की ओर से जिला कारागार पुरसाड़ी में तैनात जेलर नईम अब्बास के ​खिलाफ शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इस संंबंध में पुलिस को जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

कोतवाली चमोली में पहुंचे कारागार कर्मचारियों ने भी पूर्व में कारागार अधीक्षक के ​खिलाफ ​शिकायती पत्र दिया था। कारागार में तैनात सिपाहियों के साथ भी कारागार निरीक्षक का व्यवहार नहीं था। अब मामले में युवती के पक्ष में हिंदु परिषद संगठन के पदा​धिकारी भी आ गए हैं। उन्होंने मामले में युवती को न्याय दिलाने के लिए कोतवाली में ​शिकायती पत्र देकर जेलर के ​खिलाफ जांच कर निलंबन की कार्रवाई करने की मांग उठाई है। ज्ञापन सौंपने वालों में परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश मैठाणी, बजरंग दल के संयोजक प्रकाश बर्त्वाल, जिला मंत्री प्रदीप फरस्वाण, प्रताप लूथरा, विभाग संगठन मंत्री वेद प्रकाश, रवि झिंक्वाण, प्रांत उपाध्यक्ष चिंताम​णि सेमवाल आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!