चमोली: बैठक में अनुपस्थित तीन अधिकारियों से जवाब तलब–

by | May 15, 2024 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

जिला​धिकारी हिमांशु खुराना ने विभागीय परिसंपत्तियों को लेकर आयोजित की बैठक–

गोपेश्वर: जिला सभागार में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सभी विभागों के साथ संपत्तियों से प्राप्त रेवेन्यू व परिसंपत्तियों का बाउंड्री कार्य कराने को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में जिला पंचायत, विद्युत और मस्त्य विभाग के अधिकारियों के न आने पर उनसे तीन दिनों में स्पष्टीकरण तलब किया है।

जिलाधिकारी ने बैठक में सभी विभागों को अपनी परिसंपत्तियों का डाटा उत्तराखंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। साथ ही परिसंपत्तियों की बाउंड्री लगाएं। जिससे इन परिसंपत्तियों को आम नागरिकों को किराए पर दिया जा सके। इससे जहां लोगों को सुविधा होगी वहीं विभाग को रेवेन्यू भी प्राप्त होगा।

रेवेन्यू का 50 प्रतिशत राज्य सरकार, 25 प्रतिशत जिला स्तरीय समिति व 25 प्रतिशत विभाग को मिलेगा। इस दौरान बताया गया कि युवा कल्याण, मत्य और शिक्षा विभाग ने खेल मैदान, कैफे व सभागार कक्ष किराए पर देकर आय अर्जित की है। बैठक में डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी विवेक पकाश, सीओ पुलिस अमित कुमार, पीडी आनंद सिंह, एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह, सीईओ कुलदीप गैरोला, डीएसटीओ विनय जोशी आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!