सख्ती:चारधामों में 50 मीटर दायरे में रील बनाने और वीडियोग्राफी पर लगाया प्रतिबंध–

by | May 17, 2024 | चारधाम, देहरादून | 0 comments

मंदिर में फोन ले जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं, पर नहीं बना पाएंगे रील, मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश–

देहरादून: चारधामों में दर्शनों के लिए तीर्थयात्रियों को कोई दिक्कत न हो और धामों की पवित्रता बनीं रहे, इसके लिए सरकार ने कड़े नियम बना लिए हैं। अब चारों धाम में मंदिर परिसर से 50 मीटर के दायरे में कोई भी श्रद्धालु वीडियोग्राफी नहीं कर सकेगा और इंटरनेट मीडिया के लिए रील नहीं बना सकेगा। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मंदिरों के 50 मीटर के दायरे को रील व वीडियोग्राफी करने पर प्रतिबं​धित कर दिया है।

मुख्य सचिव ने सचिव संस्कृति, धर्मस्व, तीर्थाटन प्रबंधन और धार्मिक मेला विभाग को इसकी व्यवस्था तत्काल बनाने के निर्देश दिए हैं। जब से चारधाम यात्रा शुरू हुई है, तब से देखने में आ रहा है कि धाम परिसरों में इंटरनेट मीडिया के लिए रील बनाने की होड़ मची है। इस कारण वीडियोग्राफी करने वाले स्थान पर काफी भीड़ एकत्रित हो जाती है। इससे अन्य श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए सरकार ने इसे प्रतिबं​धित करने का निर्णय लिया है।

साथ ही यह भी कहा गया है कि परिसर में मोबाइल फोन का प्रयोग प्रतिबं​धित नहीं होगा, लेकिन इससे मंदिर परिसर के 50 मीटर दायरे में रील व वीडियोग्राफी नहीं की जाएगी। इससे पहले मुख्य सचिव ने 200 मीटर के दायरे में रील व वीडियोग्राफी करने पर प्र​तिबंध लगा दिया था, लेकिन दोपहर बाद हुई मुख्यमंत्री की बैठक में 200 के बजाय इसे 50 मीटर कर दिया गया।

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!