रविग्राम में हेलीपेड मंजूर नहीं, खेल मैदान लेकर रहेंगे–

by | Aug 30, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

जोशीमठ। पैनखंडा युवा संघर्ष समिति ने रविग्राम में खेल मैदान की मांग पर क्रमिक धरना शुरु करने के सा‌थ ही जुलूस-प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति ने एलान किया है कि रविग्राम में हेलीपेड किसी भी सूरत में बनने नहीं दिया जाएगा। यहां खेल मैदान ही बनाया जाएगा। समिति ने अभी तक खेल ‌मैदान की भूमि खेल विभाग को हस्तांतरित न होने पर भी आक्रोश जताया। सोमवार को धरना स्थल पर एक सभा भी आयोजित हुई। संघर्ष समिति के अध्यक्ष समीर डिमरी, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार और जोशीमठ के ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार ने कहा कि क्षेत्र में खेल मैदान न होने से खेल गतिविधियां ठप हैं। जिससे छिपी प्रतिभाओं को निखरने का मौका नहीं मिल पा रहा है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष समीर डिमरी ने कहा कि रविग्राम में खेल मैदान की मांग लंबे समय से की जा रही है। लेकिन इस भूमि को उड्डयन विभाग को दे दिया गया है। लोगों के विरोध के बाद सरकार ने इस भूमि को वापस खेल विभाग को हस्तांतरित करने की बात कही थी, लेकिन अभी तक भूमि हस्तांतरण नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक खेल मैदान की भूमि खेल विभाग को हस्तांतरित नहीं हो जाती आंदोलन को जारी रखा जाएगा। सोमवार को विक्रम भुजवाण, माधव सेमवाल, लीलानंद डिमरी, ललित थपलियाल, विजय भुजवाण, दिनेश भुजवाण, शिवप्रसाद सेमवाल, मनोज बिष्ट, ललित खंडूड़ी, अंकित भट्ट, रघुवीर भुजवाण, परशुराम खंडूड़ी, अरविंद सिंह, सुधीर हिंदवाल, रोहित भट्ट, प्रदीप पंवार, मोहित, दिनेश सिंह राणा, ओमप्रकाश डिमरी, अभिषेक रावत, सौरभ राणा और मुकेश नेगी धरने पर बैठे। आंदोलन को पैनखंडा क्षेत्र के युवाओं का पूरा सहयोग मिल रहा है। 

Latest News

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

28 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित...

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...
error: Content is protected !!