उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल मुख्य न्यायमूर्ति ऋतु बाहरी ने किए बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन–

by | May 23, 2024 | चमोली, चारधाम | 0 comments

चारधाम यात्रा के विषय में मंदिर समिति एवं जिले के शीर्ष अधिकारियों से की अनौपचारिक बातचीत–

केदारनाथ/बदरीनाथ: 23 मई: उत्तराखंड उच्च न्यायालय की प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश कुमारी ऋतु बाहरी ने आज पूर्वाह्न ग्यारह बजे भगवान श्री केदारनाथ के दर्शन किये। मंदिर में जलाभिषेक किया। केदारनाथ में श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने समिति की ओर से मुख्य न्यायमूर्ति को प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर कार्याधिकारी आरसी तिवारी,पुजारी शिवशंकर लिंग तीर्थ पुरोहित, सभी मंदिर समिति कर्मी मौजूद रहे। श्री केदारनाथ धाम से मुख्य न्यायाधीश अपराह्न डेढ़ बजे श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे।

मंदिर में दर्शन किये तथा विष्णु सहस्रनाम पूजा संपन्न की। बदरीनाथ धाम के रावल मुख्य पुजारी ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी आचार्य रविंद्र भट्ट ने पूजा संपन्न की। इस अवसर पर मुख्य न्यायमूर्ति ने जनकल्याण की कामना की। कार्यालय सभागार में बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने समिति की ओर से मुख्य न्यायाधीश को श्री बदरीनाथ धाम का प्रसाद भेंट किया यहां मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी, बदरीनाथ प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी भी मौजूद रहे।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मंदिर दर्शन के पश्चात मुख्य न्यायाधीश ऋतु बाहरी ने मंदिर समिति कार्यालय सभागार बदरीनाथ में जिले के शीर्ष प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारियों, मंदिर समिति पदाधिकारियों एवं अधिकारियों से यात्रा विषयक अनौपचारिक बातचीत की तथा यात्रा प्रबंध तथा तीर्थयात्रियों को यात्रा के दौरान सुविधाओं- असुविधाओं को सिरे से खंगाला। बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के रहने की क्षमता, मूलभूत यात्री सुविधाओं,विद्युत, स्वास्थ्य, पेयजल, संचार, परिवहन,आवास, खाद्यान, दर्शन व्यवस्था धामों के मौसम आदि विषयों पर चर्चा की। उत्तराखंड चारधाम यात्रा का भी जिक्र किया खासकर श्री यमुनोत्री धाम की भौगोलिक स्थिति एवं यात्री वहन क्षमता तथा बदरीनाथ -श्री केदारनाथ सहित गंगोत्री यमुनोत्री में जबर्दस्त यात्रियों के प्रवाह तथा यात्रा हेतु जुटाई गयी तैयारियों पर अधिकारियों को सुना। गंगोत्री धाम का भी जिक्र किया।

इस दौरान उन्होंने पूछा कि देश के किन प्रांतों के लोग श्री बदरीनाथ धाम अधिक संख्या में पहुंचते है। अवगत कराया गया कि दक्षिण भारत का श्री बदरीनाथ- केदारनाथ से अधिक लगाव रहा है आदि गुरू शंकराचार्य की परंपरा के मुताबिक आज भी इन धामों में मुख्य पुजारी रावल केरल से बदरीनाथ में कर्नाटक से श्री केदारनाथ के रावल होते है। वैसे देश के सभी प्रांतों के लोग उत्तराखंड चारधाम पहुंचते है। श्री बदरीनाथ में अधिक श्रद्धालु आते थे अब रोड कनैक्टिविटी, यात्री सुविधाओं से अब श्री केदारनाथ श्री यमुनोत्री में तीर्थयात्रियों का प्रवाह अधिक बढ़ा है। सरकार द्वारा संपूर्ण चारधाम में यात्री सुविधाओं में वृद्धि हुई है।यात्रा पहले से अधिक सुविधाजनक हुई है मंदिर समितियों , जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन सहित यात्रा से जुड़े सभी ऐजेंसियों का प्रयास है कि उत्तराखंड चारधाम यात्रा सरलता- सुगमता से चले।

इस अवसर पर जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना बदरीनाथ धाम यात्रा मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, सीजेएम चमोली छवि बंसल,उप जिलाधिकारी जोशीमठ सीएस वशिष्ठ, नायब तहसीलदार ज्योतेंदु सिंह नेगी,मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, नगर पंचायत ईओ सुनील पुरोहित, राजेंद्र सेमवाल, सूचनाधिकारी रविंद्र नेगी, मीडिया प्रभारी बीकेटीसी डा. हरीश गौड़, थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी, राजस्व निरीक्षक देवेंद्र नेगी, मनमोहन देवराड़ी, सहित स्थानीय तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे। श्री बदरीनाथ धाम में अल्प विश्राम के बाद मुख्य न्यायमूर्ति हैलीकाप्टर से देहरादून रवाना हुऐ।

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!