चमोली: मामूली कहासुनी में होमगार्ड पर युवकों ने कृपाण से किया हमला, होमगार्ड जख्मी–

by | May 27, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पुलिस ने तीनों आरोपी युवकों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश, होमगार्ड जवान का किया इलाज–

गोविंदघाट(चमोली): मामूली विवाद में तीन युवकों ने होमगार्ड जवान की जमकर धुनाई कर दी। एक युवक ने अपनी ​कृपाण से होमगार्ड के हथेली और हाथ को काट दिया। हाथ से भारी मात्रा में खून बहने से होमगार्ड जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को गोविंदघाट गुरुद्वारे के पास ड्यूटी में तैनात होमगार्ड भगत सिंह शौचालय जा रहा था। इस दौरान वहां मौजूद तीन सिख युवकों के साथ जवान की कहासुनी हो गई। देखते ही देखते युवकों ने होमगार्ड के साथ मारपीट शुरू कर दी। होमगार्ड जवान को डंडों से पीटा। उसके बाद एक युवक ने कृपाण निकालकर होमगार्ड पर हमला कर दिया। जिससे होमगार्ड के दोनों हाथों में चोट आई है।

पुलिस ने आरोपी युवकों की पहचान यशमीत सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी नामधारी कालोनी रमेश नगर वेस्ट दिल्ली, गुरजीत सिंह उम्र 28 वर्ष, निवासी फर्स्ट फ्लोर नामधारी कॉलोनी रमेश नगर वेस्ट दिल्ली और अमरदीप सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी न्यू कोठा सिडको हजूर साहेब डिस्टि्रक्टनांदेड महाराष्ट्र के रूप में हुई है। तीनों युवकों के विरुद्ध कई धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!