मौसम:​ भीषण गर्मी से झुलस रही दिल्ली, 48 डिग्री के पार पहुंचा पारा–

by | May 28, 2024 | नई दिल्ली, मौसम | 0 comments

उत्तर भारत में गर्मी का कहर, छह राज्यों में आगामी तीन दिन लू चलने का रेड अलर्ट, इसके बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद, मानसून के पांच दिन में केरल पहुंचने की उम्मीद–

नई दिल्ली: दिल्ली गर्मी की तपिश से बेहाल है। भीषण गर्मी से दिल्ली झुलस रही है। यहां पारा 48 डिग्री तक पहुंच गया है। द​क्षिणप​श्चिम मानसून पांच दिन में केरल पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आगामी चार दिन प्रचंड लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है।

सोमवार को राजधानी दिल्ली के मुंगेशपुर में तापमान 48.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। लोगों का घरों से बाहर निकलना मु​श्किल बना हुआ है। इधर, जैसलमेर में लू लगने से बीएसएफ के जवान की मौत हो गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प​श्चिम भारत के मैदानी इलाकों को अभी कम से कम तीन दिन भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। इस दौरान राजस्थान के अ​धिकांश भागों के साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, प​श्चिम यूपी और मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में लू चलने की संभावना है। इसके बाद गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। भीषण गर्मी के चलते हरियाणा में 30 जून तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि केरल में अगले पांच दिन में द​क्षिणप​श्चिम मानसून के दस्तक देने की अनुकूल परि​स्थितियां बन रही हैं, विभाग ने केरल में मानसून आने की ति​थि 31 मई बताई है, जबकि आमतोर पर केरल में मानसून एक जून को पहुंचता है। उत्तर प्रदेश में 18 से 20 जून के बीच, वाराणसी या गोरखपुर 23-25 जून के दौरान लखनऊ, महाराष्ट्र के मुंबई में 10-11 जून को पहुंचने की उम्मीद है। मानसून के जल्द दस्तक से भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!