चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर करंट की चपेट में आया मजदूर, बुरी तरह झुलसा–

by | May 31, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

कार्य करने के दौरान 33 केवी की करंटयुक्त बिजली की लाइन से टकराया सरिया, गंभीर बनीं मजदूर की हालत–

जोशीमठ (चमोली): बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्य के दौेरान एक मजदूर बिजली की करंटयुक्त लाइन से झुलस गया। उसे घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती किया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल गोपेश्वर रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि मजदूर के शरीर में करंट से तीन घाव बन गए हैं।

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोशीमठ से आगे पैंकापुल के पास हाईवे चौड़ीकरण का काम जोरों पर चल रहा है। यहां मजदूर सर्वेश कुमार, उम्र 35 वर्ष, सीतापुर, उत्तर प्रदेश निवासी भी काम कर रहा था। सर्वेश ने सरिया उठाई,

सरिया अचानक वहां से गुजर रही 33 केवी की लाइन के करंटयुक्त तारों को छू गई, जिससे सर्वेश करंट की चपेट में आ गया। उसी समय वहां से गुजर रही वन विभाग की टीम ने मजदूर को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर रेफर कर दिया गया है।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!